शिक्षक-अभिभावक समन्वय पर दिया जोर
औरैया, मई 1 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे के रैपिड ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार को नवीन विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षक-अभिभावक समन्वय पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम प्रताप सिंह भदौरिया, दीप्ति कमल राठौर और प्रधानाचार्य प्रशांत दीक्षित ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुपम प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि अभिभावक और शिक्षक यदि एकजुट होकर कार्य करें, तो विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होता है। इस दौरान अभिभावकों को विद्यालय में संचालित शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ संस्थान की व्यवस्थाओं और संरचना की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल टारी में नव नामांकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.