मेरठ, अप्रैल 4 -- बाल भारती पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा के उपरांत शनिवार को शिक्षक-अभिभावक सभा का आयोजन किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय में उपस्थित होकर अपने बच्चों के परीक्षा परिणाम का अवलोकन किया तथा शिक्षकों के साथ उनके शैक्षिक विकास, भविष्य की संभावनाओं एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया। इसी क्रम में विद्यालय की ओर से प्रत्येक कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि थाना प्रभारी मवाना पूनम जादौन तथा विशिष्ट अतिथि सुभाष गुर्जर रहे। प्रधानाध्यापिका संगीता रस्तोगी, प्रबंधक अभय गर्ग ने बच्चों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.