सीवान, मई 10 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत सभी प्रारंभिक स्कूलों में शनिवार को शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ स्कूलों के हेडमास्टरो द्वारा संगोष्ठी में आए सभी अभिभावकों का स्वागत कर किया गया। बता दें शिक्षा विभाग द्वारा मिले निर्देश पर अभिभावकों से आग्रह किया जाना था कि वे अपने बच्चों के विद्यालय में आयोजित अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में बढ़ चढ़ कर भाग लें। यह भी पढ़ें- मधेपुरा: हमारा बच्चा हमारी जिम्मेदारी विषय पर संगोष्ठीअभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का उद्देश्य जहां शिक्षक अभिभावक गोष्ठी में हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी" के तहत प्रारंभिक स्कूलों द्वारा अपनाई गई एक प्रमुख थीम है, जिसका उद्देश्य पीटीएम के माध्यम से शिक्षा में अभिभावकों और शिक्षकों की संयुक्त जिम्मेदारी सुनिश्चित करना है। इसके तहत विशेष ...