शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में समावेशी शिक्षा पर जोर
आरा, जुलाई 28 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता जगदीशपुर के मध्य विद्यालय बभनियांव में शिक्षक सह अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन प्रभारी प्रधानाध्यापक कंचनमाला कुमारी की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाना है और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना है। शिक्षक पंकज कुमार सिंह मंटु ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक मिलकर बच्चों का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं और मानसिक, शारीरिक, मूक-बधिर सहित सभी विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित होना चाहिए। शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश कश्यप और शिक्षक संजीव कुमार ने भी समावेशी विकास पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में शिक्षिका आशा कुमारी, तृप्ति रानी, रबिना कुमारी, शिक्षक चंदन कुमार, धनंजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार मिश्र, नरेंद्र कुमार, शिक्षा सेवक प्रमोद कुमार तथा अभिभावक प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.