सीवान, फरवरी 1 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापकों द्वारा संगोष्ठी में आए सभी अभिभावकों का स्वागत कर किया गया। बता दें शिक्षा विभाग द्वारा मिले निर्देश पर अभिभावकों से आग्रह किया जाना था कि वे अपने बच्चों के विद्यालय में आयोजित अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में बढ़ चढ़ कर भाग लें। जहां शिक्षक अभिभावक गोष्ठी में हम और आप मिलकर करेंगे, बच्चों का समग्र विकास के लिए थीम था। इसके तहत बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा, बच्चों पर मोबाइल एवं सोशल मीडिया के प्रभाव की चर्चा, बच्चों के स्वास्थ्य पोषण पर चर्चा व्यक्त की गई। जहां प्रत्येक बच्चे को सीखने की गति, रुचि एवं आवश्यकता को समझना, बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर अभिभावक के संवाद...