मधेपुरा, फरवरी 1 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक स्कूल बेलारी में एचएम अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एचएम ने कहा कि आज के संगोष्ठी में मुख्य रूप से निर्णय लिया गया कि शिक्षक व अभिभावक दोनों मिलकर बच्चों के समग्र विकास को अमलीजामा पहनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि संगोष्ठी में बच्चों के संपूर्ण विकास में शिक्षक के साथ ही अभिभावकों की सहभागिता पर जोर दिया गया। इसके अलावा बच्चों की अकादमिक प्रगति को व्यवस्थित रूप से अभिभावकों के साथ साझा किया गया। मोबाइल एवं सोशल मीडिया का विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग कर बच्चों को वास्तविक जीवन की गतिविधियों से जोड़ने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया। इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण पर चर्चा हुई। संगोष्ठी में शिक्षक शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.