शिक्षक-अभिभावक बैठकों में शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर
जौनपुर, अगस्त 23 -- जौनपुर,संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर के निर्देशन में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक मासिक बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए बच्चों की नियमित उपस्थिति, शैक्षिक गुणवत्ता एवं अधिगम स्तर में अपेक्षित सुधार लाना रहा। बैठकों में अभिभावकों को बच्चों को प्रतिदिन समय से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को बताया गया कि बच्चों की नियमित उपस्थिति का उनके सीखने के स्तर पर सीधा प्रभाव पड़ता है। अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों की पढ़ाई में घर पर भी रुचि लें, विद्यालय से दिए गए गृहकार्य को पूरा कराने में सहयोग करें तथा बच्चों की प्रगति के संबंध में शिक्षकों से नियमित संवाद बनाए रखें। बैठक में निपुण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.