मधुबनी, जनवरी 16 -- घोघरडीहा,निज संवाददाता। सरकारी स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से हरेक माह नियमित रूप से शिक्षकों के साथ अभिभावकों की मीटिंग करने का निर्देश शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया है। सरकारी स्कूलों में अभिभावक शिक्षक मीटिंग महज एक औपचारिकता बनकर रह गए हैं। इस बैठक में ज्यादातर अभिभावकों की कोई दिलचस्पी नहीं दिख रही है। बैठक की सूचना के बावजूद अभिभावकों की उपस्थिति बहुत कम देखी जा रही है। खासकर वैसे ग्रामीण क्षेत्र जहां अभी भी पिछड़ापन है। उन जगहों में बैठक बुलाई जाने के बावजूद अभिभावकों का असहयोगात्मक रवैया दिख रहा है। विद्यालयों द्वारा चलाए जा रहे पीटीएम कार्यक्रम में थोड़ा बहुत पुरुष अभिभावक की संख्या देखी जा रही है, बैठक में उपस्थित अभिभावकों द्वारा अक्सर पढ़ाई लिखाई से संबंधित बातें कम होती है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.