हजारीबाग, मई 9 -- टाटीझरिया प्रतिनिधिप्रखंड क्षेत्र के खंभवा में अवस्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक - अभिभावक गोष्ठी की गई। जिसकी अध्यक्षता चिंतामन गोप ने की। प्रधानाध्यापक अनुज साव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय खोलने और आपके बच्चों के भविष्य संवारने का संकल्प लेकर हमने जो कार्य किया,उसमें आप सबों का समर्थन मिला। अभिभावकों की ओर से भी कई महत्वपूर्ण सुझाव आए जिसमें बच्चों को अंग्रेजी में बात करने,सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने,बच्चों में बेहिचक बातचीत करने की क्षमता का विकास करवाने समेत कई विचार आए। मौके पर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,बलदेव कुशवाहा,सोनी कुमारी,पूजा कुमारी,संजू कुमारी, गांगी कुमारी,आदित्य कुमार,श्याम कुमार,रामेश्वर प्रजापति,हरेंद्र मंडल,संजय कुशवाहा समेत अन्य उपस्थित थे।

हिंदी ...