मुंगेर, मई 4 -- धरहरा, एक संवाददाता। लापता शिक्षक प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में योगेन्द्र कोड़ा और कमलेश कोड़ा को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। राजकीय बुनियादी विद्यालय के शिक्षक सुधांशु कुमार पिछले साल 3 नवंबर से विद्यालय से लापता थे। उनके अचानक गायब होने के बाद पत्नी प्रीति कुमारी ने थाना में आवेदन देकर दो लोगों पर धमकी देने और रुपये मांगने का आरोप लगाया था। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि, तीन लोगों ने मिलकर शिक्षक का अपहरण किया और बाद में उन्हें गोली मार दी। हालांकि, किस्मत ने साथ दिया और शिक्षक इस जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। घटना के दो दिन बाद वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य फरार अभियुक्त वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.