शिक्षक अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा को समर्पित करता है-महासंघ
लोहरदगा, जून 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जिला इकाई लोहरदगा द्वारा आयोजित शिक्षक विदाई सह सम्मान समारोह की सफलता के उपरांत जिला कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता और संतोष व्यक्त करते हुए सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया गया। वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा के क्षेत्र को समर्पित करता है। सेवानिवृत्ति के समय सम्मान प्राप्त करना उसका अधिकार है। हालांकि कुछ शिक्षकों को विद्यालय स्तर पर सम्मान मिल जाता है। लेकिन बड़ी संख्या में शिक्षक इससे वंचित रह जाते हैं।बैठक में बताया गया कि प्रशासनिक व्यस्तता के कारण उपायुक्त और जिला शिक्षा अधीक्षक समारोह में शामिल नहीं हो सके। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी, अनुमंडल शिक्षा अधिकारी और प्रखंड शिक्षा प्रसार अधिकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.