गढ़वा, अप्रैल 13 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से यहां प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में सोमवार को रुआर 2026 कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ बीडीओ रौशन कुमार, सांसद प्रतिनिधि मथुरा पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजनाथ राम, वार्ड पार्षद ओमप्रकाश चौबे और बीपीओ वीरेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। उसके बाद बीपीओ ने रुआर 2026 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 30 अप्रैल तक चलेगा। बीडीओ रौशन कुमार ने कहा कि अनामांकित बच्चों का शत-प्रतिशत विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है और बच्चे हमारी पूंजी हैं, इसलिये उन्हें स्वीकार कर उनका सही मार्गदर्शन करना चाहिये। यह भी पढ़ें- रूआर अभियान के तहत प्रखंड स्...