शिक्षको की सेवा सुरक्षा बहाली महारैली कल
लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता नेशनल इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सोहन लाल वर्मा ने आगामी छह अप्रैल को इको गार्डेन लखनऊ में सेवा सुरक्षा बहाली महारैली को सफल बनाने के लिए आवाहन किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद ने जिले की सभी इकाइयों को सेवा सुरक्षा में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। संगठन के जिला मंत्री रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार,डा एम पी सिंह, रावेन्द्र सिंह सहित अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.