सिद्धार्थ, मई 15 -- सिद्धार्थनगर। बीएसए कार्यालय ने जनपद के कुछ शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं से नियुक्ति से संबंधित एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए वेबसाइट पर प्रदर्शित विवरण पर आपत्तियां आमंत्रित की हैं। यह कार्रवाई शासन के निर्देश व उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की जा रही है। शिक्षकों को 15 मई तक अपनी आपत्तियां अनिवार्य रूप से बीएसए कार्यालय में उपलब्ध करानी होंगी। बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन के लिए जनपदीय समिति की बैठक आठ मई को हुई थी। बैठक में उपलब्ध कराए गए विवरणों को जनपद की आधिकारिक वेबसाइट siddharthnagar.nic.in पर सार्वजनिक किया गया है, ताकि संबंधित शिक्षक देख सकें। यह भी पढ़ें- युवा 2 बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के शिक्षकों को सूचित करें कि वेबस...