शाहजहांपुर, अप्रैल 15 -- सेहरामऊ दक्षिणी गांव में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बीएसए दिव्या गुप्ता स्वयं गांव पहुंचीं और घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। बीएसए ने अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन पर जोर देते हुए शिक्षकों के साथ पूरे गांव में रैली निकाली। इस मौके पर मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, प्रधानाचार्य देवेश वाजपेई सहित कई शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- बच्चों का है ये अधिकार, शिक्षा मिले सबको अपार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...