लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- फोटो-08-स्कूल चलो अभियान को लेकर हुई बैठक रमियाबेहड़,संवाददाता।बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण को प्रभावी ढंग से सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को बीआरसी रमियाबेहड़ में शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय से वंचित प्रत्येक बच्चे तक पहुंचकर उसका नामांकन सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी फूलचंद ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और किसी भी पात्र बच्चे को विद्यालय से बाहर नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से गांव-गांव और घर-घर संपर्क अभियान चलाकर स्कूल से दूर बच्चों को चिन्हित करने, उनके अभिभावकों को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने का आह्वान किया। साथ ही नाम...