शिक्षकों व विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने पर जोर
साहिबगंज, अगस्त 27 -- मंडरो। भगैया स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय वनप्रवासी में गुरुवार को प्रखंडाधीन सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक,प्रधान सहायक शिक्षक,वार्डन एवं प्रधान मौलवी की विशेष बैठक हुई।अध्यक्षता बीपीओ मो. एहसान अहमद ने की। बैठक में विभिन्न शैक्षणिक एवं विभागीय एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों के सर्वे का डहर ऐप के माध्यम से 30 अगस्त तक सत्यापन कर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। ई-विद्या वाहिनी के माध्यम से शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने तथा सभी बच्चों का अपार आईडी बनाने को कहा गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन से संबंधित सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड करने के साथ स्वच्छ विद्यालय-हरित विद्यालय रेटिंग को लेकर प्रशिक्षण दिया गया और 31 अगस्त तक कार्य पूरा करने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.