शिक्षकों व कर्मियों ने मनाया काला दिवस
दरभंगा, सितम्बर 2 -- दरभंगा। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के राज्यव्यापी आह्वान पर एनपीएस/यूपीएस के विरोध एवं पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काली पट्टी एवं काला बैच लगाकर जोरदार तरीके से काला दिवस मनाया। संगठन के मुख्य संरक्षक नंदन कुमार सिंह एवं जिला सचिव मो. शाहनवाज आलम ने कहा कि पेंशन शिक्षकों के सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन की सामाजिक सुरक्षा है। उधर, एनएमओपीएस, दरभंगा के बैनर तले आयोजित आन्दोलन के माध्यम से शिक्षकों एवं कर्मियों ने सरकार के समक्ष पुरानी पेंशन योजना को जल्द से जल्द लागू करने की पुरजोर मांग रखी। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन की मांग को लेकर एनएमओपीएस ने मनाया काला दिवस, कर्मचारियों ने जताया विरोध जिला अध्यक्ष विनोद कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.