लखनऊ, अगस्त 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों-कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए सामूहिक बीमा योजना के प्रीमियम कटौती की धनराशि वापस किए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रीमियम की रकम शिक्षकों व कर्मियों को वापस लौटाने के लिए कुल 134 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भी जारी कर दी गई है। एरियर के रूप में यह धनराशि जल्द बैंक खातों में भेजी जाएगी।

प्रीमियम की राशि वापस परिषदीय स्कूलों में 31 मार्च 2014 से लेकर एक सितंबर 2022 तक वेतन से काटी गई सामूहिक बीमा योजना के प्रीमियम की धनराशि वापस की जाएगी। दरअसल इस दौरान एलआईसी ने सामूहिक बीमा योजना बंद कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद विभाग शिक्षकों व कर्मियों के वेतन से हर महीने 87 रुपये का बीमा प्रीमियम काटता रहा।

शिक्षकों का विरोध शिक्षकों ने इसका विरोध किया ...