शिक्षकों व कर्मियों के वेतन भुगतान से पहले एचआरएमएस के आंकड़ों की होगी जांच
बेगुसराय, अक्टूबर 13 -- वेतन भुगतान से पहले एचआरएमएस आंकड़ों का सत्यापन बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भागलपुर में शिक्षा विभाग के स्तर पर वेतन भुगतान में गड़बड़ी और अनियमितता की आंच अब पूरे बिहार में महसूस की जा रही है। शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों के वेतन एवं भत्तों के भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने डीईओ को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वेतन भुगतान से पहले संबंधित कर्मियों के मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) के आंकड़ों की जांच और सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। इसके लिए प्रत्येक जिले में टीम गठित कर 22 अक्टूबर तक सत्यापन का काम पूरा करने को कहा गया है। शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) विजय कुमार पाण्डेय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सीएफएमएस/एचआरएमएस के माध्यम से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.