दरभंगा, अप्रैल 18 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय स्थित एडवांस्ड रिसर्च सेन्टर में स्वयम्/मूक्स एवं इससे जुड़े इकोसिस्टम के डिजाइन, विकास तथा वितरण विषय पर प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला शनिवार से प्रारंभ हुई। 22 अप्रैल को संपन्न होने वाली इस कार्यशाला का शुभारंभ कुलपति सह मुख्य संरक्षक प्रो. संजय कुमार चौधरी ने किया। कुलपति प्रो. चौधरी ने कहा कि शिक्षकों में हमेशा सीखने की प्रवृत्ति होनी चाहिए, ताकि वे विश्वविद्यालय की अपेक्षाओं पर खरे उतर सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षक को सदैव विद्यार्थी होना चाहिए, तभी वह अपने कर्तव्यों का सही रूप में निर्वहन कर सकते हैं। कुलपति ने इस प्रशिक्षण के महत्त्वों को रेखांकित करते हुए प्रशिक्षकों से पूरे तन एवं मन से स्वयं प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी कॉलेजों में दूसर...