शिक्षकों पर लगे आरोपों को ग्रामीणों ने बताया बेबुनियाद
मधेपुरा, जून 6 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के वंशगोपाल पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय निषाद नगर बघरा में शिक्षकों पर लगाए गए आरोपों को ग्रामीणों ने पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताया है। शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच करने पहुंचे प्रभारी बीईओ रंजन कुमार सिन्हा के समक्ष दर्जनों ग्रामीणों ने शिक्षकों के समर्थन में अपनी बात रखी।जानकारी अनुसार बीते दिनों कुछ लोगों द्वारा विद्यालय के शिक्षकों पर विद्यालय संचालन में मनमानी और अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जांच का निर्देश दिया था। इसी क्रम में ग्रीष्मावकाश के बावजूद बीईओ रंजन कुमार सिन्हा ने विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों से अलग-अलग बातचीत कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। जांच के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.