कटिहार, मई 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारतीय ज्ञान परंपरा और ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखने की दिशा में शनिवार को हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय, मिरचाईबाड़ी में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कला एवं संस्कृति विभाग के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न राजकीय, राजकीयकृत एवं प्रोजेक्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और इतिहास विषय के शिक्षक शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी रीना गुप्ता ने की, जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लेकर पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि बिहार की ऐतिहासिक विरासत और भारतीय ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए पुराने दस्तावेजों, पांडुलिपियों और ...