वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अराजकतत्वों, शिक्षाधिकारियों के अनावश्यक दबाव, शोषण और आए दिन मारपीट से शिक्षकों में भय और आक्रोश है। ऐसे में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर बेमियादी धरना, बोर्ड परीक्षा, एसआईआर सहित अन्य गैरशैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा l मांगें पूरी नहीं हुई तो शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर स्कूलों में पूर्ण तालबंदी को भी बाध्य होंगे। यह कहना है परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों का। वे जनपद के सभी शिक्षक संगठनों की संयुक्त बैठक में बोल रहे थे। रविवार को एलटी कॉलेज हनुमान मंदिर में हुई बैठक में संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन कर निर्णायक संघर्ष का संकल्प लिया गया। उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.