बलरामपुर, मार्च 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर शिक्षा संसाधन केंद्र सभागार में उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के तत्वावधान में पाती अभियान के अंतिम दिन शिक्षकों की भागीदारी तेज हो गई। सैकड़ों शिक्षकों ने एकत्र होकर पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को अपनी मांगें भेजीं। शिक्षकों ने आरटीई लागू होने से पहले चयनित शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से मुक्त रखने की मांग उठाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नवीन सिंह ने की, जबकि संचालन में मंडलीय मंत्री अरुण मिश्रा की अहम भूमिका रही। जिला महामंत्री उमेश कुमार ने शिक्षकों से एकजुट रहकर आंदोलन को आगे बढ़ाने की अपील की। नवीन सिंह ने कहा कि 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू करना दोहरा मापदंड है, जिसे किसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.