शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
बलिया, मई 21 -- रानीगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से गुरुवार को एसडीएम बैरिया को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जनगणना कार्य किया जा रहा है। इसमें परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। शिक्षकों ने बताया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए वह अवकाश के दिनों में भी लगातार कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें प्रतिकर अवकाश की सुविधा नहीं मिल सकी है। यह भी पढ़ें- प्रतिकर अवकाश की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.