वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बीएचयू में 10 राज्यों के शिक्षकों ने सांख्यिकीय विश्लेषण के गुर सीखे। उन्होंने डेटा विजुअलाइजेशन और आधुनिक शोध उपकरणों के बारे में जानकारी हासिल की। अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई) में 'फ्रॉम डेटा टू इनसाइट्स: स्टैटिस्टिकल एनालिसिस विद फ्री एंड एआई-ड्रिवन टूल्स' विषयक लघु अवधि कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार को उन्होंने कई बिंदुओं पर मंथन किया। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (दुर्गापुर) में प्रबंधन अध्ययन विभाग के प्रो. गौतम बंधोपाध्याय ने 'डिस्क्रिप्टिव एनालिटिक्स यूजिंग एक्सेल' विषय पर व्याख्यान दिया। एक्सेल के जरिए उन्होंने डेटा के वर्णनात्मक विश्लेषण की तमाम तकनीकों पर चर्चा की। सरल और व्यवहारिक उदाहरणों से स्थितियां स्पष्ट कीं। सत्र में शिक्षकों को प्रभावी ढंग से डेटा प्र...