हल्द्वानी, जून 23 -- हल्द्वानी। नई शिक्षा नीति को लेकर इंस्पिरेशन स्कूल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें शिक्षकों को पढ़ाई के नए तरीकों के बारे में बताया गया। छात्रों को कैसे आसान तरीके से पढ़ाना है। यह भी बताया गया। प्रशिक्षक रजत कृष्ण, जैनेन्द्र मिश्रा एवं विनीत सांगवान ने शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के प्रमुख प्रावधानों, अनुभवात्मक शिक्षण, दक्षता-आधारित मूल्यांकन, समग्र शिक्षा तथा 21वीं सदी के आवश्यक कौशलों के बारे में बताया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक दीपक बल्यूटिया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शिक्षकों ने सीखे पढ़ाई के नए गुर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...