अमरोहा, मार्च 17 -- अमरोहा। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के अंतर्गत स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षक/शिक्षकाओ ने सोमवार को सदर विधायक महबूब अली से उनके कैंप कार्यालय पर मुलाकात की व समस्याओं को बताया। शिक्षकों ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन एवं प्रयोगात्मक परीक्षाओं में आंतरिक व वाहय परीक्षक नहीं बनाए जा रहे हैं। सदर विधायक ने प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा, निदेशक, उच्च शिक्षा से दूरभाष पर वार्ता कर समाधान कराने पर जोर दिया। इस दौरान डॉ.महताब अमरोही, डॉ.अनुराग यादव, डॉ.मुकेश कुमार, डॉ.आशक अली, डॉ.पकंज रानी, डॉ.सुनीता देवी, डॉ.मंगल सिंह, डॉ.अनुप सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...