शिक्षकों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक से मिले
बरेली, जून 18 -- फरीदपुर। शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों एवं शिक्षकों की समस्याओं पर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से गुरुवार को शिक्षक प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल ने बरेली मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक रामाज्ञा कुमार से भेंट की। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। शिष्टमंडल में शिक्षक नेता प्रदीप सिंह तोमर, पूर्व प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर त्रिभुवन सिंह चौहान, अमित सिंह तोमर, पंकज शर्मा, बलजीत सिंह, पूरन सिंह, अमित सक्सेना, गौरी शंकर शर्मा, प्रशांत सिंह राठौर सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.