सिमडेगा, फरवरी 24 -- बांसजोर, प्रतिनिधि। एसएस स्कूल बांसजोर के शिक्षकों ने विद्यालय के विकास के लिए श्रमदान कर एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। मंगलवार को विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य में शिक्षकों ने स्वयं भाग लेकर सामूहिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। अभियान में अलोक कुमार सिन्हा, लक्ष्मीनारायण सिंह, नरेश कुमार, अम्बेश्वर सिंह, आशा रानी, पूनम खलखो, शालीमा कुल्लू, सुष्मिता कुमारी तथा अजीत यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिक्षकों का उद्देश्य छात्रों को स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता का संदेश देना था। इस पहल से विद्यालय का वातावरण बेहतर हुआ और समुदाय में सकारात्मक संदेश गया। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की पहल अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.