शिक्षकों ने शिक्षक शंभु प्रसाद को नाम आंखों से दी श्रद्धांजलि
गया, अप्रैल 20 -- मध्य विद्यालय भारे के विशिष्ट शिक्षक शंभु प्रसाद के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। सोमवार को प्रखंड शिक्षक संघ ने शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना की। संघ अध्यक्ष रविशंकर कुमार ने उन्हें मृदुभाषी और कर्मठ शिक्षक बताया। प्रधानाध्यापक धीरेंद्र नारायण ने कहा कि उनका निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। इस मौके पर कई शिक्षकों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.