रुद्रपुर, मार्च 10 -- सितारगंज। टीचर्स कॉलोनी में खाली पड़े आवास में पानी की टंकियां और खिड़कियों के ग्रिल काटकर लोहा चुरा रहे दो लोगों को शिक्षकों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। शिक्षकों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जीआईसी सितारगंज के प्रभारी प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि 9 मार्च की शाम करीब छह बजे शिक्षक कॉलोनी के खाली आवासों से कुछ काटने की आवाज़ आ रही थी। शक होने पर वह अपने साथी शिक्षक डॉ. धर्मेंद्र नाथ चौबे, चंदन सिंह डसीला, हरिशंकर याज्ञिक, संजय कुमार शुक्ला, नेहा ओझा और उमेश पांडे के साथ खाली पड़े आवासों की तरफ गए। वहां दो लोग पानी की टंकी और खिड़की का ग्रिल काटकर लोहा एकत्र कर रहे थे। इस पर शिक्षकों ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.