शिक्षकों ने लिया सीटी एवं एआई प्रशिक्षण
चक्रधरपुर, अगस्त 29 -- चक्रधरपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, चक्रधरपुर के शिक्षकों ने रांची स्थित सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आयोजित कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (सीटी) एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।सीबीएसई की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीक, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नवीनतम पहलुओं से अवगत कराना था। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को तकनीक आधारित शिक्षण पद्धतियों तथा कक्षा में एआई के प्रभावी उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बदलते तकनीकी दौर में शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण आवश्यक है, ताकि वे विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें। प्रशिक्षण से शिक्षकों को नई तकनीकों को समझने और उन्हें शिक्षण प्रक्रिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.