शिक्षकों ने लिया राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प
आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। ब्लाक संसाधन केंद्र अजमतगढ़ में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में मंगलवार को दायित्व बोध ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला संरक्षक डॉक्टर हरिकेश मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षकों की समस्याओं को मुखर होकर उठाता रहा है। राष्ट्र हित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक और शिक्षक हित में समाज जब तक नहीं होगा, तब तक विश्व गुरु बनाने का सपना कोरी कल्पना मात्र है। इस मौके पर मंत्री अनिल मिश्रा, पूर्व संरक्षक श्याम प्रताप पांडेय, अमरेश राय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरसिंह चौधरी कोषाध्यक्ष ,संजीव चतुर्वेदी संगठन मंत्री, निधि श्रीवास्तव आदि ने दायित्व ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.