शिक्षकों ने रोल प्ले के माध्यम से सीखा विषयों के अध्यापन का तरीका
नैनीताल, अगस्त 7 -- भीमताल। डाइट भीमताल में आईआरआईएसई की तीन दिवसीय जिलास्तरीय विज्ञान एवं गणित कार्यशाला शुक्रवार को भी जारी रही। इस दौरान शिक्षकों को विद्युत मोटर बनाना, मिश्रणों का पृथक्करण, खाद्य श्रृंखला निर्माण, खाद्य घटकों की पहचान, विद्युत परिपथ निर्माण, विद्युत अपघटन, गैल्वेनोमीटर, संख्या रेखा निरूपण, क्षेत्रफल एवं परिमाप की अवधारणाएं, रोल प्ले के माध्यम से विभिन्न विषयों का अध्यापन और इंस्पायर अवार्ड जैसी गतिविधियों का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में डाइट प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्या ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रयोग आधारित एवं गतिविधि आधारित शिक्षण समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यशाला से प्राप्त अनुभव और नवाचार शिक्षकों को अपने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण देने में सहायक होंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.