शिक्षकों ने रिटायरमेंट बाद भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा जारी रखने की मांग की
एटा, सितम्बर 3 -- टीचर्स सेल्फ केयर टीम के जिला सहसंयोजक के नेतृत्व में शिक्षकों ने सीएम आदित्यनाथ योगी को संबोधित ज्ञापन विधायक ठाकुर सतपाल सिंह राठौर को सौंपा। जिला सहसंयोजक गणेश तिवारी ने कहा कि चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता नौकरी के दौरान ही नहीं, बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद अधिक होती है। ऐसे में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को रिटायरमेंट के बाद भी जारी रखा जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों को मिलने वाले अवकाश का मुद्दा भी उठाया। कहा कि सरकार द्वारा शिक्षकों को एक वर्ष में मात्र 14 आकस्मिक अवकाश (सीएल) मिलते हैं। इसके अतिरिक्त कोई विशेष अवकाश नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ के किसी स्वजन की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए 15 दिन का विशेष अवकाश प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.