वाराणसी, मई 18 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश के परिषदीय शिक्षकों ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एकजुट होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रतिकर अवकाश देने की मांग उठाई। 'यूपी शिक्षकों को ईएल दो' अभियान के माध्यम से हजारों शिक्षकों ने अपनी बात सरकार तक पहुंचाई।यह अभियान 'एक्स' पर ट्रेंड करता रहा। शिक्षकों का कहना है कि इस बार गर्मी की छुट्टियों में उन्हें जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लगाया जा रहा है। अवकाश अवधि में लगातार ड्यूटी से शिक्षक उसके बदले प्रतिकर अवकाश की मांग कर रहे हैं। शिक्षकों ने यह भी कहा कि देश के कई राज्यों में सरकारें पहले ही शिक्षकों को ऐसे कार्यों के बदले अवकाश देने की घोषणा कर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के शिक्षकों को भी समान सुविधा मिलनी चाहिए। अभियान में शामिल शिक्षकों ने कहा कि ...