कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के शिक्षा विभाग की ओर से माइक्रोटीचिंग: योर फर्स्ट स्टेप टूवर्ड टीचिंग एक्सीलेंस विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. तनुजा भट्ट ने कहा कि शिक्षण में उत्कृष्टता के लिए माइक्रो-टीचिंग की गहन समझ जरूरी है। डॉ. सरोज पांडेय ने सूक्ष्म शिक्षण की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया। प्रो. सुनील उपाध्याय ने इसके सिद्धांत एवं व्यावहारिक पक्ष पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. कल्पना अग्निहोत्री, शिव चरन पटेल एवं डॉ. आशा अवस्थी ने प्रतिभागियों को विभिन्न शिक्षण कौशलों का अभ्यास कराया। कार्यशाला में लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...