शिक्षकों ने मांगा प्रधानाचार्य भर्ती में आरक्षण
प्रयागराज, जुलाई 12 -- उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा की प्रांतीय, मंडलीय एवं जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को संत शिरोमणि रविदास मंदिर सोहबतियाबाग में हुई। बैठक में प्रधानाचार्य भर्ती में आरक्षण लागू करने, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना में सुधार के साथ शिक्षक व शिक्षार्थी के कल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, प्रदेश महामंत्री कुंवरजीत इलाहाबादी, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष रामनिवास गौतम, प्रेम सागर, राज नारायण, नीरज कुमार विमल, हृदयराज कपूर, नरेंद्र कुमार, अजय बहादुर गौतम, जगदीश कुमार भारती, राम अवध कुमार, सतीश कुमार, अतुलेन्द्र, देवेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार, राम बिलास, सीताराम कबीर, संदीप कुमार दिनकर, पुष्प राज केसरवानी, समरजीत आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.