गोंडा, मार्च 29 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर के गांधी पार्क टाउन हाल में रविवार को  टीचर फेडरेशन ऑफ इण्डिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की टीईटी से मुक्ति के लिए 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान मे आयोजित होने वाली विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारी के लिए जिला स्तरीय समीक्षा बैठक  हुई। जिसको अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी ने किया। उन्होंने धरना प्रदर्शन के बारे में जानकारी ली। कहा कि शिक्षकों को अपनी जीविका के प्रति आये हुए संकट को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों की संख्या में पहुंचकर सरकार को समस्या से अवगत कराते हुये संसद द्वारा विधेयक लाकर निदान किया जाने की मांग करनी है । जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस बार संगठन को पूरी क्षमता के साथ दिल्ली की रामलीला मैदान ...