प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 7 -- परिषदीय स्कूलों में कराई जानी वाली परीक्षा में प्रयोग होने वाली उत्तर पुस्तिकाओं का बजट शासन से आने के बाद भी शिक्षकों को नहीं देने से नाराज प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को बीएसए से मिलकर ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22, 23, 24 व 25 में परिषदीय स्कूल के बच्चों की परीक्षा कराने के लिए शिक्षकों ने अपने निजी पैसे से उत्तर पुस्तिकाएं खरीदी थी। इसका बजट शासन से आने के बाद बीएसए ने सभी बीईओ के खाते में ट्रांसफर कर दिया। बावजूद इसके बीईओ की ओर से उक्त बजट शिक्षकों को नहीं दिया गया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि शिक्षकों का पैसा बीईओ हड़प करना चाहते हैं। बीएसए ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर निस्तारित कराने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन दने वालों में जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल, जिलामंत्री वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.