हमीरपुर, फरवरी 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। टीईटी अनिवार्यता को लेकर परिषदीय स्कूल के अध्यापकों का विरोध प्रदर्शन सिलसिलेवार तरीके से शुरू हो चुका है। कल एक्स पर जस्टिस फॉर टीचर हैश टैग ट्रेंड करता रहा। आज शिक्षकों ने बांहों में काली पट्टी बांधकर विद्यायलों में अपनी ड्यूटी निभाई। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर इस वक्त परिषदीय विद्यालय के शिक्षक टीईटी अनिवार्यता को लेकर संघर्षरत हैं। सोमवार को एक्स पर जस्टिस फॉर टीचर हैश टैग को नंबर वन ट्रेड कराने के दूसरे दिन शिक्षकों ने बांहों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक 25 फरवरी तक टीईटी अनिवार्यता प्रकरण के विरोध में सरकार तक अपनी बात और असहमति दर्ज कराने को लेकर आंदोलित हैं। सोमवार को विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर अपने नियमित दायित्वों का निर्वहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.