गौरीगंज, अप्रैल 1 -- भादर। शिक्षा क्षेत्र भादर के शिक्षकों की एक बैठक बुधवार को प्राथमिक विद्यालय भैंसहा में कृष्ण कुमार पाठक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के शिक्षकों ने टेट के विरोध में एकजुट होकर दिल्ली में होने वाले आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया। इस दौरान शिक्षकों में आंदोलन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। संघर्ष समिति के अध्यक्ष राम जतन ने बताया कि टेट जैसे कानून के विरोध में शिक्षक अपनी आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि टीएफआई के राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित धरने में भादर क्षेत्र से बड़ी संख्या में शिक्षक भाग लेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.