शिक्षकों ने बच्चों को उनके कैरियर के बारे में दी जानकारी
सोनभद्र, सितम्बर 9 -- कोन। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज कोन में कैरियर मेला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों नेअपने कैरियर को किस तरह से आगे बढ़ाना है इसके बारे में चार्ट पेपर पर एक डायग्राम बनाकर के मेला में प्रदर्शित किया। वहाँ पर उपस्थित सभी शिक्षकों ने बच्चों को उनके कैरियर के बारे में भी विस्तृत वर्णन किए। कैरियर मेला में बच्चों ने अपनी कार्य कौशल दिखाया। बच्चों के मॉडल को देखकर वहाँ पर आये अतिथि गदगद हो गये। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश, प्रवक्ता शिशिर कुमार, विजय रावत, सहायक अध्यापक राम भागवत पटेल, नीरज कुमार सिंह, अनुराग सिंह यादव, अमित कुमार, श्रीकांत, आशीष सिंह, लाल मुहम्मद, शान्ति देवी, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अरविंद कुमार एवं समस्त पीटीए अध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.