बाराबंकी, मार्च 14 -- सिरौलीगौसपुर। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बिरौली में शासन की मंशा के अनुरूप दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता, वार्षिकोत्सव एवं प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग मेले का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान व पर्यावरण से संबंधित विभिन्न आकर्षक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। उपस्थित शिक्षकों ने छात्रों के प्रोजेक्ट का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर नाटिका तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।खेल प्रतियोगिताओं में प्राथमिक वर्ग की दौड़ में विपिन और सचिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जूनियर वर्ग की दौड़ में अनिल और महिमा प्रथम रहे। प्रोजेक्ट आधारित लर्न...