कन्नौज, मार्च 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। टीईटी अनिवार्यता को लेकर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने इसकी अनिवार्यता खत्म किए जाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को चिट्ठियां लिखी हैं, जो भाजपा विधायक को सौंपी गईं। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तहत शिक्षकों ने आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व से नियुक्त शिक्षकों से टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रधानमंत्री को न्याय की पाती लिखी। सोमवार को मंत्री सतेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने भाजपा विधायक अर्चना पांडेय से मिलकर उन्हें प्रधानमंत्री के नाम संबोधित चिट्ठियां सौंपकर न्याय की गुहार लगाते हुए टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की है। इस दौरान अर्चना चतुर्वेदी, सुमनलता यादव, अविनाश मोहन, भुवनेश्वर सिंह, अमित शाक्य, विनोद मिश्रा, प्रदीप दीक्षित, संदीप दीक्षित, राघवेंद्र यादव, योग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.