शिक्षकों ने नई मूल्यांकन प्रणाली व समग्र प्रगति कार्ड के बारे में जाना
गया, अगस्त 5 -- जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बुधवार को एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाध्यापक व नोडल शिक्षकों को नई मूल्यांकन प्रणाली, समग्र प्रगति कार्ड की अवधारणा और उसके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डीपीओ (प्रा.शि.) नित्यम गौरव, डायट के व्याख्याता बरुण कुमार, ऋषि राज, संजीत कुमार व पूनम कुमारी आदि ने संयुक्त रूप से किया।
मूल्यांकन प्रणाली प्रशिक्षण सत्र में डीपीओ गौरव जी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) के अनुरूप समग्र व सतत मूल्यांकन की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए समग्र प्रगति कार्ड के विभिन्न आयामों की विस्तार से जानकारी दी। नोडल व्याख्याता बरुण कुमार ने सम्बंधित प्रतिभागियों को प्रगति कार्ड की संरचना, अधिगम परिणामों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.