बांदा, फरवरी 28 -- बांदा। संवाददाता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को एसडीएम के रवैये के खिलाफ तहसील परिसर में धरना दिया। शिक्षकों ने मांगे न माने जाने पर बीएलओ व परीक्षा ड्यूटी के बहिष्कार की चेतावनी दी। कहा कि बिना विभागीय जांच के ही शिक्षक को अपमानित किया और जेल भेजा गया। इसे शिक्षक संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। धरने में सभी विकास खंडों से आए लगभग 300 शिक्षक शामिल हुए। जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत जिले के अनेक शिक्षक बीएलओ के रूप में कार्य कर रहे हैं। भाग संख्या 152 के बीएलओ शिक्षक गौरव द्विवेदी पर वेतन आहरण में त्रुटि का आरोप लगाते हुए 18 फरवरी को एसडीएम पैलानी ने वेतन अवरुद्ध कर दिया। बाद में उन्हें कार्यालय बुलाकर वेतन बहाल करने के निर्देश दिए गए। आरोप है कि बिना विभागी...