बस्ती, मार्च 31 -- बस्ती। प्रेस क्लब सभागार में सोमवार को टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले टीईटी से मुक्ति के लिए चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान मे आयोजित होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री श्रीधर मिश्र ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश के शिक्षकों को टेट अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों की संख्या में पहुंचकर सरकार को समस्या से अवगत कराए। उन्होंने शिक्षकों से एकजुटता दिखाने और आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। संघ जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने बैठक में धरने को लेकर पूरी रणनीति साझा की। इस दौरान बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्रा, शिवरतन, रामभवन यादव, अखिलेश, बृजेश त्रिपाठी, वेदप्रकाश, आरपी कनौजिया, संत...